शिक्षक घोटाला मामले में सीबीआई ने छापेमारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार बिचौलिये प्रदीप सिंह के साल्टलेक स्थित दरफ्तर में सीबीआई ने छापेमारी की। साल्टलेक के डीजी 253 नंबर पर उसका दफ्तर है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण चीजें बरामद हुई हैं।
बुधवार को नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में प्रदीप को गिरफ्तार किया गया था। दावा है कि वह शिक्षक नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग और नौकरी चाहने वालों के बीच दलाल के तौर पर काम करता था। दबिश को दौरान वहां मौजूद लोगों ने सीबीआई को बताया कि यहां पर ट्रांसपोर्ट का आफिस है और गाड़ियां किराए पर दी जाती हैं। प्रदीप यहां आता-जाता रहा है।
सीबीआई ने टीएमसी विधायक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया
सीबीआई ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में लुकआउट नोटिस जारी किया। नदिया जिले के पलाशीपारा से विधायक भट्टाचार्य से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी। एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि विधायक पिछले कई दिनों से जादवपुर और नदिया जिले में अपने आवास पर नहीं मिले, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने लुकआउट नोटिस दिया।