फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री को बांधी राखी, बच्चों से मिलकर खुश हुए पीएम मोदी, देखिए Video

Wed, 30 Aug 2023 11:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्चे भी प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखाई दिए। इस दौरान बच्चों ने नारे भी लगाए।
विज्ञापन
छात्राओं से राखी बंधवाते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री मोदी ने आज बच्चों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार बनाया। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों से मिलकर पीएम मोदी बहुत खुश दिखे। वहीं बच्चे भी प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखाई दिए। इस दौरान बच्चों ने नारे भी लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भी देशवासियों को रक्षाबंधन के त्योहार की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी बधाई
प्रधानमंत्री ने लिखा कि 'मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।'
 


देश में बुधवार को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके कल्याण की कामना करती हैं। वहीं भाई, बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं। बता दें कि इस साल रक्षा बंधन का त्योहार दो दिन यानी 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। दरअसल भद्रा के कारण ऐसा हो रहा है। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि है लेकिन इस दिन पूरे समय भद्रा है। भद्रा के चलते 30 अगस्त की रात नौ बजकर दो मिनट के बाद राखी बांध सकते हैं या फिर 31 अगस्त को सुबह सात बजकर 30 मिनट से पहले राखी बांध सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें