फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामलों में एससी-एसटी की महिलाओं का नहीं होगा मेडिकल परीक्षण

Mon, 09 May 2016 08:57 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने छेड़छाड़ के मामलों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाओं के चिकित्सकीय परीक्षण के 20 साल पुराने कानूनी प्रावधान को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


नए कानून के तहत अश्लील इशारे करने, शीलभंग करने और पीछा करने जैसे कृत्य में पीड़ित महिला की चिकित्सकीय जांच की जरूरत नहीं होगी।

सरकार ने इसी साल 26 जनवरी को नए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन नियम, 2015 का नोटिफिकेशन जारी किया था।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन नियम के प्रावधान

इस कानून में पीड़िता को दी जाने वाली राहत राशि को भी बढ़ाकर 85 हजार से 8.25 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे पहले यह 75 हजार से 7.5 लाख रुपये के बीच थी। यह राशि अपराध की प्रकृति के आधार पर तय की जाएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पहले 50 प्रतिशत राशि चिकित्सकीय जांच के बाद दी जाती थी। बाकी की 50 प्रतिशत राहत राशि पीड़िता को मामले की सुनवाई खत्म होने के बाद दी जाती थी।

पहली बार लागू किए गए इन प्रावधानों को तरजीह देने के लिए नये नियमों में रेप और गैंगरेप के मामलों में राहत के प्रावधान अलग से किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें