फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में पढ़ना दोगुने से ज्यादा महंगा, फीस 90 हजार से सीधे दो लाख रुपए

Thu, 07 Apr 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मृति ईरानी का आईआईटी की फीस में की बढ़ोतरी - फोटो : PTI
विज्ञापन
केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने आईआईटी की फीस में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव के बाद फीस को बढ़ा दिया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद आईआईटी की सालाना फीस 90 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए सालाना कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अगर किसी छात्र के परिवार की आय 5 लाख रुपए सालाना से कम है तो उसकी फीस में 66 फीसदी की छूट देने की बात कही है।

आईआईटी के एक पैनल ने को करीब 3 गुना बढ़ाते हुए 90 हजार से 3 लाख रुपए प्रति वर्ष किए जाने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में कुछ संशोधन करते हुए फीस को 3 लाख रुपए न करते हुए 2 लाख रुपए किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

SC, ST, दलित और विकलांगों को मुफ्त शिक्षा

SC, ST, दलित और विकलांगों को मुफ्त शिक्षा - फोटो : PTI
केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने घोषणा की है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दलित और विकलांग लोगों को आईआईटी में मुफ्त में शिक्षा मिलेगी। स्मृति ईरानी ने यह घोषणा गुजरात के सूरत में बुधवार को की, जहां पर वह भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

आपको बता दें कि स्मृति ईरानी के इस कदम के बाद पूरे देश के 23 आईआईटी में पढ़ रहे छात्रों को इसका फायदा मिलेगा। स्मृति ईरानी ने कहा कि इस कदम से आईआईटी में पढ़ने वाले 60,471 छात्रों में से करीब 50 प्रतिशत को इसका फायदा मिलेगा।

मौजूदा समय में आईआईटी में अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 प्रतिशत आरक्षण और पिछड़े वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें