फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीन तलाक' की संवैधानिक वैधता को महिला की चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

Sat, 27 Aug 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिमों के 'तीन तलाक' की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की एक मुस्लिम महिला ने अपनी याचिका में तीन तलाक की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए कोर्ट से पूछा है कि क्या एकतरफा दिए गए तलाक से किसी मुस्लिम महिला को उसके ससुराल में रहने और उसके बच्चों की परवरिश का अधिकार है या नहीं?

पश्चिम बंगाल की इशरत जहां ने अपनी याचिका में कोर्ट से 'तीन तलाक' की संवैधानिक वैधता को खत्म करने की मांग की है।

इशरत ने कहा की संविधान का आर्टिकल 21 सभी नागरिकों को गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। एकतरफा तलाक मस्लिम महिलाओं के ऐसे ही अधिकारों का हनन करता है।
विज्ञापन


इशरत ने बताया कि उनके पति ने फोन पर उन्हें तलाक दिया जिसके ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। उन्होंने कहा की ससुराल में उनकी जान को खतरा है।

इशरत ने बताया कि ससुराल वालों ने उन्हें बच्चों से भी अलग कर दिया है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा की मेरे पास कोई सहारा नहीं है।

'मैं यहां अपनी बहन के घर में रह रही हूं मेरे माता-पिता भी बिहार में रहते हैं। कोर्ट ने इस मामले में स्वत: सज्ञान लेते हुए मुस्लिम महिलाओं पर तीन तलाक के प्रभावों की जांच के आदेश दिए हैं और इस मामले में केंद्र सरकार  को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट पहले भी तीन तलाक की संवैधानिक वैधता को चुनौति याचिका के दौरान हुई बहस का समर्थन किया था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें