सुप्रीम कोर्ट में
सीजेआई के साथ चल रहे जजों के विवाद के बाद मीडिया पर रोक लगाने से
SC ने इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चार
जजों के विवाद को प्रकाशित करने, जजों के मुद्दों पर चर्चा और उसके राजनीतिकरण को लेकर मीडिया पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है।
गुरूवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने साफ तौर पर कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के रिकॉर्ड के बाद ही सुनवाई करेगा। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई जिसमें चार जजों की हाल ही में हुई प्रेस कॉफ्रेंस पर चर्चा और इस मामले के राजनीतिकरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई थी।
गौरतलब है कि अभी हाल ही सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों ने सीजेआई के खिलाफ खुले तौर पर मोर्चा खोला और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेआई दीपक मिश्रा को पत्र लिखकर कई आरोप लगाए।