फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 'क्या बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को इजाजत देनी चाहिए?'

Tue, 26 Jul 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
जलीकट्टू मामले पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि क्या परंपरा के नाम पर बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को इजाजत देनी चाहिए? न्यायधीश दीपक मिश्र और आर.एफ नरीमन की बेंच ने कहा कि यदि मामले की पार्टियां कोर्ट को विश्वास दिला सकें कि इससे पहले का फैसला गलत था तो यह मामला बड़ी बेंच को रेफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बेंच ने कहा कि 'सिर्फ इसलिए कि खेल ( जलीकट्टू ) सदियों पुरानी प्रथा है इसका मतलब यह नहीं कि यह वैध है अथवा का कानून के अंतर्गत यह स्वीकार्य भी होगा। सदियों पहले जो बच्चे 12 साल से कम की आयु के थे उनकी शादी भी कर दी जाती थी। तो क्या इसका मतलब यह हुआ कि बाल विवाह वैध है?'
विज्ञापन

  न्यायालय जलीकट्टू की संवैधानिक वैधता के मामले पर सुनवाई 30 अगस्त को करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें