फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के राजनीतिक करियर के लिए कौन सी पार्टी रहेगी सबसे बेहतर?

Tue, 26 Jul 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। वह किस पार्टी में जाएंगे? कब जाएंगे? क्या अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें सीएम कैंडिडेट के तौर पर पेश किया जाएगा? हालांकि, सिद्धू हाल ही में मीडिया से मुखातिब हुए, लेकिन पत्रकारों को इन सवालों के जवाब नहीं मिले।
विज्ञापन


इस्तीफे के बाद ऐसा माना जा रहा था कि सिद्धू का आम आदमी पार्टी में जाना लगभग तय है, लेकिन अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी नेता गोलमोल बात कर रहे हैं। दूसरी ओर सिद्धू को पार्टी में आने का खुला ऑफर देने वाली कांग्रेस के सुर भी अब बदले से लग रहे हैं।

सोमवार को पार्टी की शीर्ष नेता अंबिका सोनी ने मीडिया से कहा कि सिद्धू पूरी बात नहीं बता रहे हैं। उन्हें पूरी बात स्पष्ट तौर पर करनी चाहिए। आप और कांग्रेस के बदले रुख से प्रतीत होता है कि सिद्धू के राजनीतिक भविष्‍य को लेकर ‌स्थिति साफ होने में वक्त लगेगा। सिद्धू भी इस बात को समझते हैं और वह भी कोई बड़ा कदम उठाने से पहले टोह लेने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इस बीच भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला के बयान से कहानी में ट्विस्ट आ गया है। सांपला ने दावा किया है कि सिद्धू ने अभी तक भाजपा नहीं छोड़ी है। खुद सिदधू ने भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा छोड़ने की बात नहीं कही।

हालांकि, उनकी पत्नी नवजोत कौर ने जरूर कहा था कि सिद्धू ने भाजपा छोड़ी है, लेकिन वह अभी तक पार्टी में हैं। लेकिन संशय तब पैदा हुआ, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दावे को सिद्धू या उनकी पत्नी ने खारिज नहीं किया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सिद्धू के राजनीतिक करियर के लिए क्या बेहतर रहेगा? कहीं ऐसा तो नहीं भाजपा छोड़कर उनकी ‌स्थिति स्वामी प्रसाद मौर्य जैसी हो जाए? क्या कांग्रेस में जाना उनके लिए बेहतर रहेगा, जिसकी स्थिति इस समय देशभर में दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रहा है।

इसके अलावा उनके पास आम आदमी पार्टी का भी विकल्प है, लेकिन सवाल यह है कि सिद्धू की शर्तों को क्या केजरीवाल पूरा कर पाएंगे? बहरहाल, ऐसी स्थिति में आपकी क्या राय है कि सिद़धू के राजनतिक करियर के लिए कौन सी पार्टी में जाना सबसे सही रहेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें