फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: SC में ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के खिलाफ सुनवाई आज, हाईकोर्ट के आदेश को दी गई है चुनौती

Tue, 16 May 2023 06:48 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को ही याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया था, बाद में उसने पहले से निर्धारित मामलों पर सुनवाई के चलते मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई की बात कही।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के खिलाफ याचिका पर आज सुनवाई करेगा। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार के केरल हाईकोर्ट के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई है। पीठ के सामने सोमवार को याचिकाकर्ता पत्रकार कुर्बान अली की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस मामले का जिक्र किया।

विज्ञापन


पीठ सोमवार को ही सुनवाई के लिए तैयार हो गई, बाद में उसने पहले से निर्धारित मामलों पर सुनवाई के चलते मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई की बात कही। सिब्बल ने कहा कि इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता है क्योंकि हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

बता दें, पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर शीर्ष अदालत सुनवाई कर रही है। पश्चिम बंगाल सरकार ने यह कहते हुए फिल्म पर बैन लगा दिया था कि इससे राज्य की शांति व्यवस्था भंग हो जाएगी। वहीं इसके साथ ही तमिलनाडु ने फिल्म को आधिकारिक रूप से बैन नहीं किया है, लेकिन इसे राज्य में कहीं भी दिखाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी
'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अदा शर्मा ने काम किया है। फिल्म की कहानी धर्मांतरण पर आधारित है। 'द केरल स्टोरी' केरल की उन हिंदू महिलाओं की कहानी है, जिन्हें धर्मांतरण के बाद सीरिया ले जाया गया था और उनका शोषण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें