फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्कों और करेंसी नोट पर नहीं लगेगी रोक, SC ने की याचिका खारिज

Mon, 03 Apr 2017 08:25 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका (पीआईएल) पर विचार करने से इनकार कर दिया जिसमें सिक्कों और करेंसी नोट का इस्तेमाल रोकने तथा देश में कालेधन पर नियंत्रण के लिए उन्हें डिजिटल करेंसी प्रणाली से बदलने की मांग की गई है। चीफ जस्टिस जे एस खेहर और डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि सरकार कालेधन पर नियंत्रण के लिए कई कदम उठा रही है और याचिकाकर्ता अपनी शिकायतों के लिए अपने राज्य के हाईकोर्ट के पास जा सकता है। 
विज्ञापन


पीठ ने कहा, ‘सरकार कालेधन के खिलाफ काम कर रही है। अगर आप संतुष्ट नहीं हैं तो अपने राज्य के हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।’ यह याचिका हरिद्वार की न्याय धर्म सभा की ओर से दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए सिक्कों और करेंसी नोट का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया जाना चाहिए। इसके बदले डिजिटल करेंसी सिस्टम को लाया जाना चाहिए। इसमें कहा गया कि संगठन के संस्थापक ने वित्त मंत्रालय के समक्ष एक प्रजेंटेशन दिया था लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने उनके सुझावों की सराहना की थी लेकिन इस संबंध में कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें