सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश की है, उनमें सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोशी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येशकुमार अमृतलाल जोशी शामिल हैं। दो अधिवक्ताओं में देवण महेंद्रभाई देसाई और मोक्सा किरण ठक्कर शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए पांच न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश की है। साथ ही गौहाटी हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में एक वकील के नाम की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसेफ शामिल हैं।
विज्ञापन
गुजरात हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम ने दो प्रस्ताव जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश की है, उनमें सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोशी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येशकुमार अमृतलाल जोशी शामिल हैं। दो अधिवक्ताओं में देवण महेंद्रभाई देसाई और मोक्सा किरण ठक्कर शामिल हैं। गुजरात हाईकोर्ट कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से 26 सितंबर 2022 को इन नामों की सिफारिश की थी। गुजरात के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने सिफारिश पर अपनी सहमति व्यक्त की थी।
कॉलेजियम ने कहा है कि जज पिंटो गुजरात की उच्च न्यायिक सेवा से हैं और अनुभवी न्यायिक अधिकारी हैं। उनके खिलाफ कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए कॉलेजियम की राय है कि सुसान वेलेंटाइन पिंटो गुजरात हाईकोर्ट की न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति पाने के लिए उपयुक्त और योग्य हैं।
विज्ञापन
जज सुथार और जज दोशी के संबंध में कॉलेजियम ने कहा कि उनकी सत्यनिष्ठा के खिलाफ कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं मिला है। न्यायिक अधिकारी मेंगडे के नाम पर कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में जजमेंट कमेटी की रिपोर्ट पर विचार किया, जिसने उनके विचाराधीन निर्णयों, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और योग्यता के संबंध में सलाहकार-न्यायाधीशों की राय का आकलन किया है।
शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि हाईकोर्ट कॉलेजियम ने उन न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश नहीं करने के कारणों को विधिवत दर्ज किया है। हम वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की सिफारिश नहीं करने के लिए हाईकोर्ट कॉलेजियम द्वारा दिए गए कारणों से सहमत हैं।