फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा टीएमसी प्रत्याशी मोइत्रा की शिकायत पर हो कार्रवाई

Thu, 25 Apr 2019 01:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह तृणमूल कांगेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की भाजपा नेता महादेव सरकार के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई करे। इस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने उनके प्रति कथित रूप से अश्लील टिप्पणियां की थीं।

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्वाचन आयोग से कहा कि वह महुआ मोइत्रा की शिकायत पर तत्काल विस्तृत आदेश पारित करें। मोइत्रा का आरोप है कि भाजपा की नादिया जिला इकाई के अध्यक्ष सरकार ने 23 अप्रैल को पार्टी प्रत्याशी कल्याण चौबे की मौजूदगी में उनके बारे में कथित रूप से अश्लील टिप्पणियां की थीं। 

उनका कहना था कि इस बारे में आयोग में शिकायत की गई लेकिन उसने अभी तक सरकार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मोइत्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार थमने में 48 घंटे से भी कम समय बचा है और ऐसी स्थिति में सरकार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें