देश के अग्रणी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कार, सोना खरीद और पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी छूट देने की घोषण की है। बैंक ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह छूट होम लोन के अधिग्रहण पर प्रोसेसिंग फीस पर मौजूदा छूट के अतिरिक्त है। प्रोसेसिंग फीस में यह छूट इस साल 31 दिसंबर तक जारी रहेगी।
पढ़ेंः- नोटबंदी की वजह से ATM हुए बेमानी, बैंकों और कंपनियों को हो रहा है लॉस
त्योहारी सीजन में ग्राहकों को और खुशियां देने के लिए बैंक ने कार खरीद पर 100 फीसदी प्रोसेसिंग शुल्क माफ कर दिया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने इसके अलावा 31 अक्टूबर तक व्यक्तिगत स्वर्ण खरीद ऋण पर भी प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी छूट देने का एलान किया है।
पढ़ेंः- SBI के बाद PNB ग्राहकों पर पड़ी मार, 5 हजार से अधिक जमा करने पर देना होगा चार्ज
एसबीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक 30 सितंबर तक एक्सप्रेस क्रेडिट (बैंक की एक पर्सनल लोन पेशकश) पर प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। पूरे देश में स्टेट बैंक की 23000 शाखाएं हैं और 59000 से अधिक एटीएम हैं।