फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2111 करोड़ रुपये की वसूली के लिए तीन एनपीए खाते बेचेगा एसबीआई

Sun, 02 Dec 2018 11:58 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (आरबीआई) ने 2,110.71 करोड़ रुपये की वसूली के लिये तीन गैर निष्पादित परिसपत्तियों (एनपीए) वाले खातों को बिक्री के लिये रखा है।  इन फंसे कर्ज वाले खातों की ई-नीलामी 13 दिसंबर होगी। इन खातों में सोना अलॉय प्राइवेट लिमिटेड, एमसीएल ग्लोबल स्टील प्राइवेट लिमिटेड और जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज शामिल है। 

विज्ञापन


एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर डाले नीलामी नोटिस में कहा, "नियामकीय दिशानिर्देश के अनुरूप वित्तीय संपत्ति की बिक्री को लेकर बैंक की नीति के तहत हम इन खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी)/ बैंक/ एनबीएफसी/ वित्तीय संस्थानों के समक्ष रखेंगे।" बैंक ने कहा कि इच्छुक बैंक/संपत्ति पुनर्गठन कंपनियां/गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां या वित्तीय संस्थान रुचि पत्र जमा करने तथा खुलासा नहीं करने का समझौता करने के बाद इन खातों की तत्काल प्रभाव से जांच पड़ताल कर सकते हैं। 

इससे पहले 22 नवंबर को एसबीआई ने 11 एनपीए खातों की ई-नीलामी की थी, इन पर बैंक का 1,019 करोड़ रुपये बकाया था। एसबीआई का सकल एनपीए 30 सितंबर, 2018 तक बढ़कर कुल कर्ज का 9.95 प्रतिशत हो गया। एक साल पहले इसे महीने में यह आंकड़ा 9.83 प्रतिशत था। 
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 69 प्रतिशत गिरकर 576.46 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले की इसी तिमाही में उसका मुनाफा 1,840.43 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें