फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई की रिपोर्ट: अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में चरम पर होगी

Mon, 05 Jul 2021 07:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर अगस्त मध्य तक आने की संभावना है। वहीं, सितंबर तक यह चरम पर पहुंच सकती है। यह चेतावनी एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसबीआई रिसर्च की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट 'कोविड-19 दि रेस टू फिनिशिंग लाइन' में कहा गया है महामारी कि बचाव का एकमात्र साधन टीकाकरण है। वैश्विक आंकड़ों से पता चला है कि तीसरी लहर के चरम मामले, दूसरी लहर के मुकाबले करीब 1.7 गुना तक ज्यादा हो सकते हैं। 

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार  सौम्य कांति घोष ने कहा कि सात मई को भारत ने कोरोना की दूसरी लहर का चरम देखा था। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात के आधार पर 21 अगस्त के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने शुरू हो सकते हैं।   

उन्होंने आगे कहा कि 21 अगस्त से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ यह कम से कम एक महीने तक बढ़ते रहेंगे जब तक चरम पर नहीं पहुंच जाते। यह स्थिति सितंबर में बन सकती है। हालांकि, वर्तमान हालात यह दर्शाते हैं कि देश में अभी कोरोना की दूसरी लहर समाप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें