फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: बुरे फंसे श्रीलंका के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक जयसुंदरा, आईसीसी ने लगाया सात साल का प्रतिबंध  

Mon, 05 Jul 2021 07:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सनथ जयसुंदरा को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया जिसके बाद उन पर सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से सात साल का प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उल्लंघन करने के लिए श्रीलंका के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक सनथ जयसुंदरा पर सोमवार को सात साल का प्रतिबंध लगाया। आईसीसी ने बयान में कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक सनथ जयसुंदरा को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया जिसके बाद उन पर सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से सात साल का प्रतिबंध लगाया गया।'

विज्ञापन


आईसीसी ने कहा, 'यह प्रतिबंध 11 मई 2019 से लागू होगा जब उसे अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।' पंचाट ने जयसुंदरा को दो आरोपों का दोषी पाया। आईसीसी ने कहा, 'नियम 2.1.30- श्रीलंका के खेल मंत्री को रिश्वत या अन्य पुरस्कार की पेशकश जिससे कि अंतरराष्ट्रीय मैच के नतीजे, प्रगति, संचालन या किसी अन्य पहलू को प्रभावित करने का तरीका ढूंढा जा सके।' खेल की सर्वोच्च संस्था ने कहा, 'नियम 2.4.7-आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत संभावित भ्रष्ट आचारण की भ्रष्टाचार रोधी इकाई की जांच में बाधा या विलंब करना।'

आईसीसी की आचरण इकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा है कि जयसुंदरा ने जो किया वह निराशाजनक था। आईसीसी ने मई 2019 में जयसुंदरा को आरोपी बनाया था और तभी उन्हें अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें