देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज दरों में 5 आधार अंक यानी 0.05 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने यह कदम आरबीआई द्वारा बृहस्पतिवार को मुख्य दरों में 25 आधार अंकों यानी 0.25 फीसदी की कटौती करने के फैसले के बाद उठाया है।
इस कटौती से एसबीआई से 20 साल की अवधि के लिए 30 लाख रुपये के लोन पर ईएमआई में 97 रुपये की कमी आएगी। हालांकि रिजर्व बैंक द्वारा 0.25 फीसदी कटौती के बाद बैंकों से भी इसी अनुपात में कटौती की उम्मीद की जा रही थी।