फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचेगी लोगों की जान: कार्डियक अरेस्ट में ड्रोन से पहुंचेगा डिफाइब्रिलेटर... पारंपरिक एंबुलेंस से कितना अलग?

Sun, 27 Sep 2026 09:11 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला रिसर्च, टोरंटो/नई दिल्ली।
विज्ञापन
कार्डियक अरेस्ट के मरीजों की बचेगी जान (सांकेतिक) - फोटो : AI
विज्ञापन

कार्डियक अरेस्ट के मरीजों तक केवल 3 से 5 मिनट के भीतर डिफाइब्रिलेटर (शॉक उपकरण) पहुंचाया जा सकेगा। यूरोपीय इमरजेंसी मेडिसिन कांग्रेस में पेश नई रिसर्च के मुताबिक, पारंपरिक एंबुलेंस की तुलना में ड्रोन से यह जीवन रक्षक उपकरण घटनास्थल पर पहुंच सकता है।

विज्ञापन


मरीज के बचने की संभावना को 7 से 10% कम
कार्डियक अरेस्ट के बाद हर एक मिनट की देरी मरीज के बचने की संभावना को 7 से 10% कम कर देती है। इस तकनीक का भारत जैसे देशों में मरीजों में व्यापक तौर पर लाभ होगा, जो हृदय संबंधी बीमारियों और कार्डियक अरेस्ट की उच्च दर वाले देशों में शामिल है।

कार्डियक अरेस्ट के तुरंत बाद डिफाइब्रिलेटर से शॉक
स्वीडन, कनाडा और अमेरिका के कुछ हिस्सों में इस तकनीक का परीक्षण शुरू हो चुका है और इसने कई मरीजों की जान भी बचाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कार्डियक अरेस्ट के तुरंत बाद डिफाइब्रिलेटर से शॉक देने पर जीवित रहने की संभावना 50 से 70% तक बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें