फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'मंदिर की जमीन बचा लीजिये योगी जी', पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने लगाई ये गुहार

Mon, 13 Jan 2025 08:54 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

BJP: पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लिखे पत्र में कहा कि एक डिस्टलरी कंपनी के कुछ कर्मचारियों के द्वारा खानूपुर गांव में एक जमीन मंदिर और धर्मशाला के निर्माण के लिए खरीदी गई थी। आरोप है कि डिस्टलरी कंपनी ने गुपचुप तरीके से अधिकारियों के सहयोग से जमीन को कंपनी के नाम करवा लिया।
विज्ञापन
संजीव बालियान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एक मंदिर की जमीन बचाने की गुहार लगाई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में संजीव बालियान ने आरोप लगाया है कि मुजफ्फरनगर के खानूपुर गांव में एक मंदिर के लिए जमीन खरीदी गई थी। लेकिन गलत तरीकों से इस मंदिर की जमीन कुछ बड़े उद्योगपतियों को बेच दी गई। अब पूर्व मंत्री ने योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप कर मंदिर की जमीन गांव के लोगों को वापस दिलाने की अपील की है। 

विज्ञापन


संजीव बालियान ने 13 जनवरी को लिखे इस पत्र में कहा है कि एक डिस्टलरी कंपनी के कुछ कर्मचारियों के द्वारा खानूपुर गांव में एक जमीन मंदिर और धर्मशाला के निर्माण के लिए खरीदी गई थी। आरोप है कि बाद में गुपचुप तरीके से अधिकारियों के सहयोग से डिस्टलरी कंपनी ने उक्त जमीन को कंपनी के नाम करवा लिया। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इसका दाखिल-खारिज भी कराया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन बालियान का कहना है कि इस मामले में अधिकारियों ने न्याय नहीं किया है। कंपनी के दबाव में आकर उक्त जमीन को गलत दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के नाम ट्रांसफर कर दिया गया था। मंत्री ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें