फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Savarkar jayanti: भाजपा प्रवक्ता की मांग-दिल्ली एयरपोर्ट का नाम बदलकर वीर सावरकर पर रखें, मोदी-शाह ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 28 May 2022 09:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम ने ट्वीट कर कहा, मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।'  
विज्ञापन
वीर सावरकर (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज हिंदुत्व के विचारक वीर सावरकर की जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता गौरव गोयल ने मांग की कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर वीर सावरकर पर किया जाए। 
विज्ञापन


पीएम ने ट्वीट कर कहा, मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।'  मोदी ने सावरकर पर अपने और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संदेशों (वॉयसओवर) के साथ हिंदुत्व के अग्रणी विचारक के गुणों और योगदान के बारे में बात करते हुए एक तस्वीर एलबम भी साझा किया है। 
 

वीर सावरकर 1883 में महाराष्ट्र में जन्मे थे। वह हिंदुत्व के प्रखर विचारक थे।  भाजपा प्रवक्ता गौरव गोयल ने मांग की है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल का नाम वीर सावरकर के नाम पर किया जाना चाहिए। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने अपने संदेश में कहा, 'स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और एक विद्वान, वीर विनायक दामोदर सावरकर हिंदुत्व के प्रमुख विचारकों में से एक थे। उनकी जयंती के अवसर पर, आदरणीय पीएम ने उनकी एक क्लिप साझा करते हुए सावरकर के विभिन्न गुणों को बताया है। 
विज्ञापन


कोटि-कोटि नमन  :  शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने सावरकर जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने ट्वीट किया 'राष्ट्रीयता के प्रतीक स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। शरीर के कण-कण में देशभक्ति का ज्वार संजो खुद को तिल-तिल जलाकर देश के लिए कैसे जिया जा सकता है सावरकर जी का जीवन उसका उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका त्यागपूर्ण जीवन हमें निरंतर प्रेरणा और शक्ति देता रहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'वीर सावरकर साहस, संकल्प और त्याग की प्रतिमूर्ति थे।'


राष्ट्रवाद के लिए किया जीवन समर्पित : योगी
वीर सावरकर की जयंती पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया 'स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी का सम्पूर्ण जीवन मां भारती की आराधना व राष्ट्रवाद के प्रसार में समर्पित रहा।'
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें