फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई पत्नी को भेजा तलाक का नोटिस, सुजाता मंडल बोलीं- 'बुरे लोगों की संगति में हैं सौमित्र'

Wed, 23 Dec 2020 01:09 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सौमित्र खान और सुजाता मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस मामले में बयानबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाली अपनी पत्नी सुजाता मंडल खान को मंगलवार को तलाक का नोटिस भेज दिया है।

विज्ञापन


खान के वकील ने परस्पर सहमति से तलाक का नोटिस भेजा है और विवाह संबंध तोड़ने के लिए उसमें कई मसले गिनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता ने सोमवार को तृणमूल का दामन थामा जिसने उनकी 10 साल की शादी की नींव हिला दी और सांसद ने उन्हें तलाक देने की चेतावनी दी।


सुजाता ने यह दावा करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया कि भाजपा में विश्वासपात्र नेताओं के स्थान पर भ्रष्ट नेताओं को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। पत्नी के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद सोमवार की शाम सौमित्र ने आनन-फानन में संवाददाता सम्मेलन बुलाया और ‘अपनी 10 साल की शादी को खत्म करने की घोषणा की।’
विज्ञापन


सौमित्र ने कहा, ‘आप (सुजाता) यहां तक जय श्री राम के नारे लगाकर पहुंची हैं, मोदी के पक्ष में नारे लगाकर आईं हैं क्योंकि आप सौमित्र खान की पत्नी हैं।’ सौमित्र ने कहा, ‘कृपया अब से खान नाम का उपयोग ना करें, और नाही खुद को सौमित्र खान की पत्नी बताएं। मैं आपको अपना राजनीतिक सपना पूरा करने के लिए पूरी आजादी देता हूं। लेकिन यह ना भूलें कि आप उन लोगों के पक्ष में जाकर खड़ी हुई हैं जिन्होंने 2019 में मेरे भाजपा में शामिल होने के बाद आपके माता-पिता के आवास पर हमला किया था।’

सुजाता ने मंगलवार को कहा, 'जब राजनीति आपके निजी जीवन में प्रवेश कर जाती है तो यह संबंधों के लिए खराब बन जाती है। सौमित्र भाजपा के बुरे लोगों की संगति में हैं जो उन्हें मेरे खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। जिस पार्टी ने तीन तलाक को समाप्त किया, वह सौमित्र से मुझे तलाक देने के लिए कह रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें