फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relation: सऊदी अरब ने दिखाई भारत से दोस्ती, वीजा के लिए भारतीयों को नहीं देना होगा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट

Thu, 17 Nov 2022 06:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में सऊदी दूतावास ने ट्वीट कर दी जानकारी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और सऊदी अरब के बीच लगातार मजबूत होते संबंधों में गुरुवार को एक नया अध्याय जुड़ा। सऊदी अरब ने फैसला किया है कि अब भारतीय नागरिकों को उसके देश का वीजा हासिल करने के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) जमा करने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन


दिल्ली में सऊदी दूतावास ने ट्वीट किया, सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए किंगडम ने भारतीय नागरिकों को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करने से छूट देने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को वीजा हासिल करने के लिए अब पीसीसी जमा करने की जरूरत नहीं होगी। ये फैसला दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को और बेहतर करने के लिए उठाया गया है। दूतावास सऊदी अरब में शांतिपूर्वक रह रहे 20 लाख भारतीय नागरिकों के योगदान की सराहना करता है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें