केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह
- फोटो : ANI
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने लोगों से गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के बारे में अपील की है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि स्थिति के अनुसार मैं सबसे अपील करता हूं कि अस्थियों को गंगा में प्रवाहित न करने के बजाय जमीन में दफन करें। साथ ही उसके ऊपर पौधा लगाया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां मरने के बाद भी याद रख सकें। उन्होंने इस बारे में मृत्यु कर्मकांड कराने वाले पंडितों से भी अपील की है कि वह लोगों में गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए जागरूकता फैलाएं।
ये भी पढ़ें- सिखों के धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया, पाकिस्तान सरकार से होगी हाईलेवल मीटिंग
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मैं यह मानता हूं कि लोगों की आस्था होती है लेकिन अब उन्हें इस बारे में दोबारा सोचना चाहिए। उन्हें यह समझना चाहिए कि हम कुछ ऐसा न करें जिससे गंगा प्रदूषित हो। आपको बता दें कि राज्यमंत्री की अपील दौरान इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित थे।
As per present situation, I appeal to everyone, ashes must be buried in ground & saplings should be planted on it, so even coming generations can remember (the deceased). I urge all priests, associated with rituals, to create awareness among ppl over it: Satyapal Singh,Union Min pic.twitter.com/EtQZdeKvhX
— ANI (@ANI) December 20, 2017
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मंगलवार (19 दिसंबर) को हरिद्वार के ऋषिकुल में 918.94 करोड़ रुपये की 34 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इसी दौरान राज्यमंत्री सत्यपाल ने मीडिया से यह अपील की।