फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यपाल मलिक बने मेघालय के राज्यपाल, कोश्यारी को मिला गोवा का अतिरिक्त प्रभार

Tue, 18 Aug 2020 03:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला करके उन्हें मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन

 

यह आदेश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी किया है। ये नियुक्ति उस दिन से अमल में आएगी जिस दिन राज्यपाल अपना कार्यभार संभालेंगे। गोवा से पहले मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का कार्यभार संभाल चुके हैं। बाद में उन्हें गोवा के उपराज्यपाल का जिम्मा सौंपा गया था। अब वे मेघालय के राज्यपाल के तौर पर मिली जिम्मेदारी का वहन करेंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले सत्यपाल मलिक की नियुक्ति भाजपा ने पहले बिहार के राज्यपाल के तौर पर की थी। 2018 में उन्हें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया था। उनके रहते ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया जिसमें उनकी अहम भूमिका थी। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उन्हें गोवा का उपराज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने मृदुला सिन्हा का स्थान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें