फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: तारापीठ विकास परिषद से शताब्दी रॉय ने दिया इस्तीफा, कल आ सकती हैं दिल्ली

Fri, 15 Jan 2021 02:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव से पहले उलटफेर का दौर जारी है। सुभेंदु अधिकारी सहित कई बड़े नेता तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से नाता तोड़ चुके हैं। वहीं कुछ अन्य अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे सत्तारूढ़ टीएमसी की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की परेशानी बढ़ना तय है। ताजा मामले में बीरभूम से टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने तारापीठ विकास परिषद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वे कल यानी शनिवार को दिल्ली आ सकती हैं।

विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट के जरिए बयां किया था दर्द
इससे पहले टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी से अपनी नाराजगी को बयां किया था। अभिनेत्री से नेता बनीं रॉय ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'मुझसे लोग पूछ रहे हैं कि मैं पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में क्यों नहीं दिख रही हूं। मुझे अपने लोगों के साथ रहना पसंद है। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो नहीं चाहते कि मैं आप सबके साथ रहूं। अक्सर मुझे कार्यक्रमों के बारे में सूचित नहीं किया जाता है, मैं क्या कर सकती हूं?'

यह भी पढ़ें- बंगाल: टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय छोड़ सकती हैं पार्टी, कहा- 16 जनवरी को लूंगी फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जनवरी को दो बजे करूंगी एलान
टीएमसी सांसद ने मतदाताओं के नाम संदेश में लिखा था कि उन्हें पार्टी के कुछ लोगों द्वारा नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। शताब्दी रॉय फैन क्लब नाम के फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा था कि अगर मैं कोई निर्णय लेती हूं तो मैं इसे 16 जनवरी को दो बजे घोषित करूंगी। मैं काम करने की पूरी कोशिश करती हूं, यहां तक कि दुश्मन भी इसे स्वीकार करते हैं। इसलिए इस नए साल में मैं एक निर्णय लेने की कोशिश में हूं, ताकि मैं आपके साथ पूरी तरह से रह सकूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें