फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में शशिकला को मिला VIP ट्रीटमेंट! खाली सेल में करती थीं लोगों से मुलाकात

Wed, 19 Jul 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
SASIKALA
विज्ञापन
VIP ट्रीटमेंट मामले में AIADMK नेता शशिकला की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कर्नाटक जेल सूत्रों के मुताबिक शशिकला को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। उनकी प्राइवेसी न खत्म हो इसलिए पास की पांच सेल को खाली रखा गया। और उनकी सेल में फ्लेट स्क्रीन टीवी लगाया गया। शशिकला ने खाली पड़ी सेल को लोगों से मिलने के लिए प्रयोग किया।  
विज्ञापन


यह विवरण तस्वीरों और एक वीडियो के साथ सामने आया है जो स्थानीय चैनलों पर प्रसारित किया गया है। जिसमें 150 फुट लंबी कॉरिडोर दिखाते हैं, जो 61 साल पुरानी सेल की ओर जाता है, जो कथित रूप से शशिकला का सुइट है। 

गौरतलब है कि शशिकला पर VIP ट्रीटमेंट का आरोप लगाने वाली DIG डी रूपा को बंगलुरू में ट्रैफिक डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया था।  गुरुवार को पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया थी कि शशिकला ने वरिष्ठ जेल अधिकारियों को 2 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी। उन्होंने एक किचन भी बनवाया जहां केवल उनके लिए खाना बन सके। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि शशिकला फरवरी से ही बंगलुरू जेल में भ्रष्टाचार के आरोपों में बंद हैं।वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने शशिकला पर लगे आरोपों पर जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने कहा कि डी रूपा का ट्रांसफर निष्पक्ष जांच का हिस्सा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें