ओडिशा और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। मंगलवार रात हुई तेज बारिश के चलते बाढ़ की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अगले पांच से सात दिनों में बारिश अपना रुख पश्चिम से मध्य भारत की ओर करेगी।
तेज बारिश के कारण पुरी और गोपालपुर के क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। आईएमडी मौसम विभाग प्रमुख एम महापात्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंद्रा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है।
भूविज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने ट्वीट कर बताया कि अगले 8 से 10 दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तेज बारिश हो सकती है। तेज बारिश के कारण मौसम विधाग की ओर से आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है। जिसमें कहा गया कि तेज बारिश के चलते कई नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिस कारण बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं।
वहीं मध्य भारत में अगले हफ्ते तेज बारिश का अनुमान है। जैसे ही मौसम पश्चिम से उत्तर और पूर्व की ओर आगे बढ़ेगा, अच्छी बारिश की संभावनाएं भी बढ़ेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी,देहरादून, चमोली और रुद्रप्रयाग इलाके में भी अगले 24 घंटे में बारिश के ही संभावना जताई है।