फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: 5 अक्टूबर को बाहर आ सकती है जेल में बंद शशिकला, ये है कारण

Tue, 03 Oct 2017 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद एआईडीएमके की पूर्व जनरल सेक्रेटरी वीके शशिकला 5 अक्टूबर को पेरोल पर जेल से बाहर आ सकती हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, बंगलूरू में चार साल जेल की सजा काट रही शशिकला ने बीमार पति एम नटराजन से मिलने के लिए 15 दिन की पेरोल के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


बता दें कि नटराजन चेन्नई के एक अस्पताल में लीवर में बीमारी से जूझ रहे हैं। एआईडीएमके नेता टीटीवी दिनाकरन ने बताया कि नटराजन का लीवर ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

पढ़ें- जेल जाने से बचने के लिए अपनी सास से मिलने जाएंगे पलानीसामी: दिनाकरन    

दिनाकरन ने बताया कि 'हमने शशिकला की पेरोल के लिए आवेदन किया है, जल्द ही वह जेल से बाहर होंगी। कर्नाटक जेल प्रशासन फिलहाल इस बात पर विचार कर रहा है कि उन्हें कितने दिनों की पेरोल दी जानी चाहिए।'     
विज्ञापन


बता दें कि नटराजन का नाम तमिलनाडु ऑर्गन शेयरिंग में लीवर डोनर की वेटिंग लिस्ट में भी मौजूद है। गौरतबल है कि बीती 5 फरवरी को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में लाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें