फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मैरी काम भारतीय टीम में शामिल 

Tue, 03 Oct 2017 02:47 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
मैरी काम - फोटो : news18.com
विज्ञापन
भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरी काम को एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मैरी काम 48 किलोग्राम वर्ग के तहत अगले माह होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके अलावा 64 किलोग्राम में ए सरिता देवी को टीम में जगह दी गई है। तीन दिनों तक हुए ट्रायल में भार वर्ग बदल कर भी दोनों अनुभवी खिलाड़ी युवा मुक्केबाजों की चुनौती को पार पा सकीं। चीन के हो ची मिन्ह शहर में 2 से 11 नवंबर तक यह चैंपियनशिप आयोजित होगी। 
विज्ञापन


पांच बार की विश्व चैंपियनशिप मैरी काम एशियाई और ओलंपिक खेलों में 51 किलोग्राम भार वर्ग को शामिल करने के बाद 2010 से इस वर्ग में खेल रही हैं। यह छठी बार है जब वह एशियाई चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। राज्यसभा सांसद मैरी काम ने ट्रायल में छह बाउट खेल सभी में जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता सरजूबाला देवी को हराया।  

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता सोनिया लाथर भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। गत एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सावेती बोरा भी इस साल यहां भाग लेंगी। पूजा रानी और सीमा पुनया को भी टीम में जगह मिली है। एशियाई चैंपियनशिप में में 60 पदकों के सा‌थ भारत तीसरे स्‍थान पर है। टीम ने 19 स्वर्ण, 21 रजत तथा 20 कांस्य पदक जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें