फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बिना भारत से कोई वार्ता नहीं करेगा पाक: सरताज

Tue, 04 Jul 2017 06:29 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
sartaj aziz - फोटो : indian express
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि कश्मीर के बिना पाकिस्तान भारत से कोई बातचीत नहीं करेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद सभी विवादित मुद्दों को सफल वार्ता के जरिये सुलझाना चाहता है।
विज्ञापन


सरताज अजीज ने पाक के कब्जे वाले कश्मीर के पत्रकारों के एक दल को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के युद्धकारी रवैये और उसकी शर्तों पर बातचीत पाकिस्तान को कभी मंजूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस भी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर चिंता जता चुके हैं।

उन्होंने दोनों को आपस में बातचीत करने और कश्मीर मसले को सुलझाने के लिए अपनी मध्यस्थता तक की पेशकश की है। अजीज ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठनों से कश्मीर में खून खराबे को रोकने की अपील की और कहा वहां संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को लागू करने को सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें