फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा चिटफंड घोटाला : तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय ने ईडी को लौटाई रकम 

Wed, 04 Sep 2019 05:28 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शारदा समूह से ब्रांड दूत के तौर पर उन्हें मिले करीब 31 लाख रुपये प्रवर्तन निदेशालय को लौटा दिए हैं। ईडी के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रॉय ने सोमवार को एजेंसी के अधिकारियों को इस रकम का बैंक ड्राफ्ट सौंपा। यह एक संदेशवाहक के जरिए भेजा गया है।

विज्ञापन


रॉय ने शारदा समूह की ब्रांड दूत के तौर पर काम करने के लिए समूह के साथ 49 लाख रुपये का अनुबंध किया था। उस वक्त यह समूह अवैध निवेश योजना चला रहा था और मासूम लोगों को ज्यादा प्रतिफल देने का वादा कर उनसे बड़ी रकम जुटा रहा था। बहरहाल, सांसद ने दावा किया कि उन्हें अनुबंध राशि के तौर पर 31 लाख रुपये मिले थे जो उन्होंने लौटा दिए।

अप्रैल 2013 में समूह बंद हो गया था और हजारों निवेशकों को ठग लिया गया था। इस मामले के संबंध में जांच एजेंसी ने मदन मित्रा जैसे तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और प्रोसेनजीत चटर्जी, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता जैसे बंगाली फिल्म अभिनेताओं से पूछताछ की। राज्य में चिटफंड घोटाले की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें