कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) डेटा एनालिटिक्स विभाग को एआईसीसी टेक्नोलॉजी और डेटा सेल के रूप में पुनर्गठित करने की घोषणी की है। प्रवीण चक्रवर्ती को सेल का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रवीण चक्रवर्ती पहले से ही इस विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए आ रहे हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पार्टी ने इस विभाग का नाम बदलने का फैसला क्यों किया है और इसके पीछे की उसकी रणनीति क्या है।