फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष हेगड़े : सुप्रीम कोर्ट में हो सिर्फ संविधान की व्याख्या जैसे विशेष मामलों की सुनवाई

Mon, 08 Oct 2018 02:58 PM IST
भाषा
विज्ञापन
पूर्व न्याधीश संतोष हेगड़े
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश एन संतोष हेगड़े ने कहा है कि शीर्ष न्यायालय हर मुकदमे के लिए नहीं बल्कि सिर्फ संविधान की व्याख्या जैसे विशेषीकृत विषयों के लिए आखिरी अदालत होनी चाहिए।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति हेगड़े ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘उच्चतम न्यायालय हर मुकदमे के लिए आखिरी अदालत नहीं होनी चाहिए; अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की तरह इसे संविधान की व्याख्या जैसे कुछ विशेषीकृत विषयों के लिए ही आखिरी अदालत होना चाहिए।’

उन्होंने ने कहा, ‘उच्च न्यायालय और अन्य न्यायालयों को इससे (अन्य विषयों से) निपटने दें। मामला वहीं (उच्च न्यायालय एवं अन्य अदालतों में; उच्चतम न्यायालय तक न ले जाएं) रुक जाने दें।’ कर्नाटक के लोकायुक्त रह चुके न्यायमूर्ति हेगड़े ने कहा कि उच्च न्यायालयों को थोड़ा ज्यादा सतर्क रहना चाहिए और मुकदमों की संख्या में कमी लानी चाहिए।
विज्ञापन


हेगड़े ने कहा, ‘सारे मामलों को नियमित (रूटीन) तौर पर नहीं लेना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय को ‘संविधान अदालत’ या ‘ऐसी ही कोई चीज’ बना देने से उसे मदद मिलेगा। उन्होंने आज हर मामला पहली अदालत से शुरू होकर शीर्ष अदालत तक जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें