फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी बाबा की बेटी ने पति पर दर्ज कराई एफआईआर, धोखाधड़ी का लगाया आरोप

Sat, 23 Jun 2018 06:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

संत निरंकारी बाबा की बेटी समता निरंकारी ने अपने पति के खिलाफ वसंत कुंज थाने (साउथ) में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति ने धोखाधड़ी कर उसे निदेशक पद से हटा दिया है और किसी दूसरे को निदेशक बना दिया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एलओसी खोल दी है। दक्षिण-पश्चिम जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे ने बताया कि वेस्टर्न ग्रीन फार्म, रजोकरी में रहने वाली संत निरंकारी बाबा की बेटी समता निरंकारी ने 12 जून को पुलिस को शिकायत दी थी।

विज्ञापन


समता ने शिकायत में कहा था कि वह, उसका पति संजीव व दो अन्य लोग वरुण और सूरज उनकी कंपनी जैन फ्लोरी कल्चर लिमिटेड में निदेशक हैं। मई, 2018 में उसके सीए ने उसे बताया कि रजिस्ट्रार ऑफिस में 30 मार्च, 2018 व 5 अप्रैल, 2018 को कुछ कागजात जमा कराए थे। इन कागजात के अनुसार उसे व दो अन्य निदेशकों को पद से हटा दिया है। कंपनी में नया निदेशक बनाया है। समता ने आरोप लगाया है कि आपराधिक षड्यंत्र के तहत उसके पति ने ये सब किया है।

पति गलत तरीके से कंपनी की प्रॉपर्टी को बेचना चाहता है। इसके लिए उसके डिजिटल साइन का दुरुपयोग किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। संजीव को बुलाने पर वह तफ्तीश में शामिल हो गया है। हालांकि पुलिस ने उसके खिलाफ एलओसी खोल दी है, ताकि वह देश छोड़कर भाग न सके। पुलिस उस आलोक सक्सेना की जांच कर रही है जिसे कंपनी में नया निदेशक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें