फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफ संजीव कपूर तैयार करेंगे तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए मेन्यू 

Sun, 01 Jan 2017 11:40 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे नए साल में नई सेवाएं शुरू करेगा जिनमें एक प्रतिष्ठित शेफ द्वारा यात्रियों के लिए तैयार किए गए खास पकवानों के मेन्यू और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एक विश्व स्तरीय ट्रेन यात्रा शामिल होंगी।
विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद हमने 2016 में कई पहलें कीं जिनके लाभ बाद में दिखेंगे। 2017 में हम उन कई पहलों पर आगे बढ़ने पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि हाल में हमसफर एक्सप्रेस की शुरुआत हुई। उससे पहले महामना एवं गतिमान एक्सप्रेस भी शुरू की गई थीं। 2017 में तेजस की शुरुआत होगी। 

यात्रियों के सफर के अनुभव को एक नया रूप देते हुए तेजस के डिब्बों में 22 नई चीजें लगी होंगी, जिनमें मनोरंजन की खातिर हर यात्री के लिए एलसीडी स्क्रीन एवं हेडफोन सॉकेट शामिल हैं। एलसीडी स्क्रीन का इस्तेमाल यात्रियों को संबंधित सूचना एवं सुरक्षा निर्देशों से वाकिफ कराने के लिए भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


उच्च गुणवत्तापूर्ण कैटरिंग सेवा राजधानी एवं दूरंतो ट्रेनों के किराए जैसे ही तेजस ट्रेन के किराये में भी शामिल होगी। रेलवे मेन्यू को जल्दी ही अंतिम रूप देने के लिए प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर से समझौता करने पर विचार कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें