कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फेसबुक पर अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की थी।उसके बाद उनकी पत्नी के परिधान को लेकर आलोचना की थी, जिसका उन्होंने करारा जवाब देकर लोगों की
बोलती बंद कर दी थी। लोगों की नसीहत का शमी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक नई तस्वीर प्रशंसकों से साथ साझा की है।
शमी ने फिर साझा की पत्नी के साथ तस्वीर, लोगों ने फिर दी नसीहत
मोहम्मद शमी अपनी पत्नी केे साथ
नए साल के मौके पर ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए शमी ने लिखा "न साथी है, न हमारा है कोई। न किसी के हम है, न हमारा है कोई। पर आपको देख कर, कह सकते हैं एक प्यारा हमसफर है कोई। नववर्ष की शुभकामनाएं।"
Na Sathi Hai Na Hamara Hai Koi Na Kisi Ke Hum Na Hamara Hai KoiPar Apko Dekh Kar Keh Sakte Hain Ek Pyarasa humsafar hai Koi Happy new Year pic.twitter.com/YzBJmkiqha— Mohammed Shami (@MdShami11) December 31, 2016
शमी ने फिर साझा की पत्नी के साथ तस्वीर, लोगों ने फिर दी नसीहत
मोहम्मद शमी
- फोटो : getty
इस बार भी लोगों ने शमी को नहीं छोड़ा। लोगों ने उन्हें कुरान पढ़ने की सलाह दी है। लोगों के व्यवहार में इस बार भी कोई बदलाव नहीं आया है। पिछली बार भी जब लोगों ने पत्नी के कपड़ों को लेकर विवाद खड़ा किया था तो शमी ने तो लोगों पर पलट वार किया ही था साथ ही शमी का परिवार भी उनके साथ खड़ा नजर आया था।