फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय राउत का पीएम पर तंज: कहा- वे मेलोनी को चॉकलेट दे सकते हैं तो विदेशी नेता भारत में क्यों नहीं बोल सकते?

Sun, 15 Nov 2026 03:20 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भारत समिट के दौरान विदेशी नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि पीएम मोदी इटली की पीएम को चॉकलेट दे सकते हैं, तो कोई नेता भारत आकर अपनी बात भी रख सकता है।
विज्ञापन
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भारत समिट के दौरान विदेशी नेता की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी चॉकलेट दे सकते हैं, तो इटली का कोई राजनेता भारत आकर इस देश के बारे में अपनी बात भी रख सकता है। संजय राउत ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। यह संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और मानवाधिकारों से जुड़ा मुद्दा है, न कि किसी विदेशी शक्ति से संबंधित मामला।
विज्ञापन




भारत समिट में गिलाउम लॉन्ग को बुलाने पर भाजपा को आपत्ति?
बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की मेजबानी में हैदराबाद में भारत समिट 2026 का आयोजन किया गया। इसमें इक्वाडोर के पूर्व विदेश मंत्री गिलाउम लॉन्ग का नाम वक्ताओं की सूची में शामिल बताया गया है। भाजपा नेता आशीष उषा अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सवाल उठाया कि कांग्रेस ने लॉन्ग को इस कार्यक्रम में क्यों आमंत्रित किया। उन्होंने दावा किया कि लॉन्ग सेंटर फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च (सीईपीआर) में वरिष्ठ शोधकर्ता हैं और इस संस्था को 2021 में जॉर्ज सोरोस से जुड़े ओपन सोसाइटी पॉलिसी सेंटर से 4.20 लाख डॉलर का अनुदान मिला था। इसी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने क्या आरोप लगाए?
आशीष उषा अग्रवाल ने मार्च 2025 में बंगलूरू में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ईडी ने ओपन सोसाइटी फाउंडेशन और उससे जुड़े लाभार्थियों के कथित संबंध में आठ ठिकानों पर तलाशी ली थी। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यानी फेमा के संभावित उल्लंघन की जांच से जुड़ी थी। भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ऐसे लोगों को बुलाकर भारत विरोधी एजेंडे के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें