फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना पर अधिकार की जंग: संजय राउत ने लोकसभा स्पीकर पर कसा तंज, कहा- मंदिर की दान पेटी लूटने जैसी कार्यवाही

Sun, 24 Jul 2022 04:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र विधानसभा और लोकसभा के अध्यक्षों ने पार्टी सांसदों के विद्रोही समूहों को मान्यता देकर संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिवसेना पर अधिकार को लेकर छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। अब शिवेसना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा व लोकसभा स्पीकर पर हमला बोला है। संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र विधानसभा और लोकसभा के अध्यक्षों ने पार्टी सांसदों के विद्रोही समूहों को मान्यता देकर संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


उन्होंने इस कार्रवाई को एक मंदिर के पुजारी द्वारा दान पेटी को लूटने और मंदिर के ट्रस्टियों द्वारा गुंबद को काटने के समान बताया है। उन्होंने कहा देश में लोकतंत्र के मंदिरों में भी ऐसी ही बातें हो रही हैं। 

महाराष्ट्र सरकार को बचाने की कोशिश कर रहा केंद्र 
राउत ने आरोप लगाया कि, केंद्र एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को बचाने व शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, लोकसभा में शिवसेना के 19 सांसदों में से 12 शिंदे खेमे को समर्थन दे रहे हैं। इसको लेकर सीएम शिंदे ने कहा था कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के निचले सदन में राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दी है।
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी से मुक्त हैं बागी
सामना में राउत ने लिखा कि बागी विधायक और सांसद अब केंद्रीय जांच एजेंसियों के चंगुल से मुक्त हैं। उन्होंने दावा किया कि संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 बागी विधायक अयोग्य घोषित किए गए हैं। आरोप लगाया, "केंद्र शिवसेना को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए राज्य सरकार और 16 बागियों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

कोर्ट का निर्णय तय करेगा लोकतंत्र का भविष्य 
राउत ने कहा, देश का भविष्य और लोकतंत्र इस बात पर निर्भर करता है कि सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ क्या फैसला लेती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पार्टी सांसद विनायक राउत द्वारा उन्हें दिए गए एक पत्र का संज्ञान लिए बिना शिवसेना सांसदों के समूह को मान्यता दी।

ज्यादा दिन नहीं टिकेगी यह सरकार
संजय राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार मजबूत नींव पर आधारित नहीं है और अपने ही अंतर्विरोधों के तहत गिर जाएगी। राउत ने कहा कि हम भाजपा की तरह लाउडस्पीकर पर तारीख नहीं देंगे, लेकिन यह सरकार निश्चित रूप से लंबे समय तक चलने वाली नहीं है। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि शिंदे सरकार के गठन के लगभग एक महीने बाद भी कोई मंत्री विभाग आवंटित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें