फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुश्किलें बढ़ीं, संजय राउत ने भेजा मानहानि का नोटिस

Fri, 03 Feb 2023 03:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मानहानि का नोटिस भेजा है। राउत ने राणे द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
संजय राउत और नारायण राणे(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्री मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता  नारायण राणे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, संजय राउत ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। राउत ने आरोप लगाया है कि राणे ने 15 जनवरी, 2023 को उनके खिलाफ अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और झूठी टिप्पणी की जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है। संजय राउत के वकील अधिवक्ता सार्थक पी शेट्टी राउत ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


राउत ने कहा कि राणे को अपने आरोप साबित करने चाहिए या फिर उनसे माफी मांगनी चाहिए। राउत ने एक ट्वीट में कहा कि नारायण राणे मेरे और शिवसेना के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्हें अपना आरोप साबित करना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए। मैंने अपने वकील सार्थक शेट्टी के माध्यम से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। जय महाराष्ट्र।

महाराष्ट्र के वर्धा में सीएम शिंदे के खिलाफ प्रदर्शन
महाराष्ट्र के वर्धा में साहित्य सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान विदर्भ राज्य की मांग को लेकर दो लोगों ने सीएम एकनाथ शिंदे के सामने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें VIDEO...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें