फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल को सरकारी विमान न देने के मामले में बोले संजय राउत, नियमों का पालन किया गया

Thu, 11 Feb 2021 09:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की उत्तराखंड यात्रा के लिए सरकारी विमान का उपयोग करने की अनुमति नहीं दिए जाने के मामले में सभी तय नियमों का पालन किया।

विज्ञापन


राज्यपाल का अपमान किए जाने के भाजपा के आरोप को खारिज करते हुए राउत ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि इस घटना में किसी तरह की राजनीति शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम राज्यपाल का सम्मान करते हैं। सरकार ने संविधान का पालन किया, जैसा कि मुझे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हुई बातचीत में पता चला। 

राउत ने कहा, ''यदि राज्यपाल निजी कार्य के लिए सरकारी विमान का उपयोग करना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ नियम तय हैं और क्या सरकार ने उन नियमों का उल्लंघन किया?’’ शिवसेना सांसद ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय द्वारा तय नियमों का पालन किया। इस दौरान, राउत ने विधान परिषद में राज्यपाल के कोटे से उन 12 नामों के मनोनयन में देरी करने को लेकर कोश्यारी की आलोचना भी की, जिनकी सिफारिश मंत्रिमंडल ने की थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कोश्यारी गुरुवार को एक सरकारी विमान से उत्तराखंड के देहरादून जाने वाले थे, लेकिन उड़ान के लिए अनुमति नहीं दी गई, जबकि राज्यपाल विमान में चढ़ चुके थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल बाद में देहरादून की यात्रा के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान से रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें