राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने विधानसभा चुनावों में अनुच्छेद 370 और राम मंदिर को लेकर जारी बयानबाजी पर अपनी राय स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनावों में पाकिस्तान का मुद्दा उठाकर आप क्या करेंगे? लोग पाकिस्तान पर केन्द्र की नीति जानते हैं।
राउत ने कहा कि लोगों ने राम मंदिर को लेकर लोकसभा चुनाव में हमारे लिए मतदान किया। राज्य के मुद्दे अलग हैं।