फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: संजय राउत बोले- MVA मजबूत, शरद पवार के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया, PM मोदी पर भी कसा तंज

Mon, 24 Apr 2023 07:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एमवीए के बारे में पवार के बयान को  मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। मीडिया में चल रही बातों से उलट एमवीए बहुत मजबूत है और राज्य भर में एक साथ रैलियां आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाविकास अघाड़ी को लेकर दिए गए शरद पवार के बयान पर राज्य में सियासी घमासान शुरू हो गया है। अब शिवसेना(यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि तीन दलों का गठबंधन एमवीए बहुत मजबूत है। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी दावा किया कि मीडिया ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। साथ ही राउत ने यह कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जैसे मजबूत विपक्षी दलों को तोड़ने की कोशिशों में लगी है। गौरतलब है कि इससे पहले, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा था कि राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, कल महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी रहेगी या नहीं, यह नहीं पता।

विज्ञापन


मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया शरद पवार का बयान- संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एमवीए के बारे में पवार के बयान को  मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। मीडिया में चल रही बातों से उलट एमवीए बहुत मजबूत है और राज्य भर में एक साथ रैलियां आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन रैलियों का साफ संदेश है कि हम एकजुट हैं। इस दौरान संजय राउत ने एमवीए की आगामी विशाल रैली की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक मई को मुंबई में एक विशाल रैली होगी, जहां एमवीए में शामिल सभी दलों के सभी वरिष्ठ नेता एक साथ आएंगे। 

MVA के निर्माण में शरद पवार की अहम भूमिका
उन्होंने कहा कि एमवीए के निर्माण में शरद पवार ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, 'पवार साहब का विचार है कि अगर हम साथ रहते हैं, तो हम 2024 में बीजेपी को हरा सकते हैं और हम बड़ी संख्या में लोकसभा सीटें जीत सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि वह (पवार) एमवीए पर ऐसा कोई स्टैंड ले रहे हैं (जैसा कि रिपोर्ट किया गया है) क्योंकि हम लगातार चर्चा करते हैं और विचार-विमर्श करते हैं।'
विज्ञापन


भाजपा कर रही मजबूत विपक्षी दलों को तोड़ने की कोशिश
इस दौरान उन्होंने कहा कि एमवीए में शामिल सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा सभी मजबूत विपक्षी दलों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना हो, कांग्रेस, राकांपा, या पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, वे भगवा पार्टी को मजबूत करने के लिए इन सभी दलों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास कुछ भी मूल नहीं है..उनके पास सभी डमी हैं। यह जल्दी खत्म होगा। राउत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को वाशिंग मशीन का यह धंधा बंद कर देना चाहिए।

इस दौरान संजय राउत ने यह भी दावा किया कि स्क्रीन के पीछे सीएम एकनाथ शिंदे को बदलने की गतिविधियां चल रही हैं। इसका कारण है कि जो भाजपा चाहती थी एकनाथ शिंदे वह हासिल करने में फेल साबित हुए हैं। संजय राउत ने रविवार को एमवीए की रैली में शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी।  राउत ने कहा कि 'यहां तक कि पाकिस्तान भी बताएगा कि असली शिवसेना किसकी है' यह बयान भारत के चुनाव आयोग पर लक्षित था, जो भाजपा का गुलाम है।

बिना नाम लिए साधा भाजपा पर निशाना
इस दौरान संजय राउत ने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उद्धव ठाकरे के बयान का हवाला देकर विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, वे भी चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तान का नाम लेते हैं।

क्या बोले थे शरद पवार
इससे पहले, रविवार को अमरावती में पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि  आज हम अघाड़ी का हिस्सा हैं। हमारी इच्छा है कि हम साथ में काम करें, पर इच्छा से क्या होता है। आगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। आगे अघाड़ी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई है।

बावनकुले ने किया वार
महाराष्ट्र में बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शरद पवार के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी को लेकर जनता के साथ ही उनके नेताओं को भी भ्रम है कि यह गठबंधन कहां तक जाएगा। बावनकुले ने कहा कि शरद पवार ने जो कुछ कहा है वह उनकी निजी राय है। पवार साहब को जल्द ही पता चल जाएगा कि जिनको उनके ही लोगों ने छोड़ दिया है क्या वे वास्तव में एमवीए का नेतृत्व कर सकते हैं। इस दौरान चंद्रशेखर बावनकुले ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की आलोचना की। उद्धव ठाकरे की टिप्पणी पर चेतावनी देते हुए शरद पवार ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से भाजपा कार्यकर्ता बेचैन हो सकते हैं।

लू से मौत मामले में कांग्रेस नेता ने की 25 लाख रुपये के मुआवजे की मांग
इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता आरिफ नसीम खान महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में हीटवेव के कारण मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की। उन्होंने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में लू लगने और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण जान गंवाने वाले 14 लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए।  

इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि इस घटना में मरने वाले लोगों की संख्या 50 है ना कि 14 जैसा कि अधिकारियों ने बताया है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय करने के लिए एक न्यायिक जांच शुरू की जानी चाहिए। इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें