फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: विपक्ष के एकजुट होने पर बोले संजय राउत, कहा- हम इसका स्वागत करते हैं; असद एनकाउंटर पर बरसे

Fri, 14 Apr 2023 12:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम शुरू कर दिया है। वह इस पर लगातार मेहनत कर रहे हैं। हम इसका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव-2024 में अब सिर्फ एक साल बचे हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम शुरू कर चुका है। इसी दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का बयान आया है, जिससे विपक्ष के हौसले और बुलंद हो गई है। सांसद राउत का कहना है कि विपक्ष 2024 में एकजुट रहेगा। वहीं, उन्होंने असद एनकाउंटर पर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

विपक्ष 2024 में एकजुट होगा

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम शुरू कर दिया है। वह इस पर लगातार मेहनत कर रहे हैं। हम इसका स्वागत करते हैं। सांसद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का मानना है कि विपक्ष साथ नहीं आना चाहिए। विपक्ष को साथ नहीं रहना चाहिए, लेकिन इस लोकसभा चुनावों में उनका भ्रम टूटने वाला है। 2024 में पूरा विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। 

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को जेल हुई
सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश में हुए असद के एनकाउंटर पर भी भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मुंबई में सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं। लोगों ने उन अधिकारियों और जवानों को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का खिताब भी दिया था। कुछ लोगों ने एनकाउंटर के खिलाफ कोर्ट में सबूत दिए। मामले की जांच की गई। इसके बाद जांच में दोषी पाए जाने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को जेल भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें