फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय राउत ने ईडी पर साधा निशाना, शिवसेना सांसद के घर छापेमारी को बताया पॉलिटिकल वेंडेटा

Wed, 25 Nov 2020 01:36 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा, 'अगर कोई मुझे नोटिस भेजने की बात कोई कर रहा है तो आने दो, मैं भी इंतजार कर रहा हूं।'

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यहां पुरानी-पुरानी बातें खंगालने की मुहिम चल रही है, वो लोग मोहनजोदड़ो-हड़प्पा तक जा रहे हैं। संजय राउत यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि 'पॉलिटिकल वेंडेटा' होने के बाद, ये सब जांच जो चल रही है, तो मैं इस देश के ऐसे 120 प्रमुख नेता जो सत्ताधारी पार्टी के हैं उनकी लिस्ट प्रवर्तन निदेशालय और अर्थवित्त मंत्रालय के पास भेज रहा हूं।'
 

राउत ने कहा, 'अब मैं देखूंगा ये सूची भेजे जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय किसको बुलाता है और किसे नहीं। बता दें कि मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर पर अचानक छापा मारा था।
विज्ञापन


ईडी की टीम ने तकरीबन पांच घंटे तक ठाणे और मुंबई में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। उसके बाद ईडी के अधिकारी प्रताप सरनाईक के बेटे विहंग सरनाईक को अपने साथ दक्षिण मुंबई में बेलार्ड पियर्स स्थित दफ्तर ले गए, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की गई।

ईडी की टीम ने जब छापेमारी की उस समय विधायक सरनाईक मौजूद नहीं थे। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने यह छापेमारी किस मामले में की है फिलहाल इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार ईडी ने वित्तीय लेनदेन व धनशोधन के मामले में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें