फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राउत बोले- असली शिवसेना उद्धव के नेतृत्व वाली; फडणवीस ने चीन को लेकर कही यह बात

Sun, 08 Jan 2023 09:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि मूल शिवसेना वही है, जिसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से पार्टी को न्याय मिलने की उम्मीद भी जताई। राउत ने कहा कि यद्यपि ‘स्वतंत्रता और स्वायत्तता’ अब स्वायत्त संस्थानों में नहीं देखी जा रही है, फिर भी उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा है। आयोग 12 जनवरी को शिवसेना के दोनों गुटों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब शिवसेना के चुनाव चिह्न पर जीत हासिल करने वाले नेता पार्टी छोड़ चुके हों, तो इसे टूट नहीं कहा जा सकता। वे हार जाएंगे। मूल शिवसेना के 56 विधायकों में से 39 विधायक और महाराष्ट्र के 18 लोकसभा सांसदों में से 13 ने शिंदे गुट का दामन थाम लिया था।

इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि भारत को चीन से बाहर निकलने वाले उद्योगों को आकर्षित करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'दुनिया का कारखाना' कहे जाने वाले चीन से उद्योगों का 'पलायन' हुआ है। चीन में वैश्विक उत्पादन का लगभग 40 प्रतिशत उत्पादन होता है।
विज्ञापन


फडणवीस ने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने पिछले छह महीनों में 90,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। वैश्विक निवेशकों ने इस समय चीन से हटने का फैसला किया है और भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जो इस निकासी को आत्मसात कर सकता है।

गठबंधन से रामदास अठावले नाराज
केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास आठवले ने रविवार को शिवसेना के एकनाथ शिंदे धड़े के जोगेंद्र कवाडे की अगुवाई वाली पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) के साथ गठबंधन करने पर नाखुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य सभी हितधारकों-शिंदे खेमे और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) गुट से गठजोड़ से पहले परामर्श किया जाना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें