फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी हमेशा पीएम नहीं रहेंगे': अमित शाह के बयान पर संजय राउत का बड़ा दावा, एसआईआर पर यूबीटी सांसद क्या बोले?

Wed, 14 Oct 2026 11:32 AM IST
अमन मौर्या एएनआई, नई दिल्ली

सार

अमित शाह के दावे पर पलटवार करते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि 2029 तक नरेंद्र मोदी पीएम और अमित शाह गृह मंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने वोटर लिस्ट के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
संजय राउत, सांसद, शिवसेना (यूबीटी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि 2029 तक न तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे और न ही अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री रहेंगे। राउत की यह टिप्पणी गृह मंत्री अमित शाह के उस दावे के जवाब में आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) 2029 के लोकसभा चुनावों में फिर से जीत हासिल करेगा। राउत ने पत्रकारों से कहा, 'अमित शाह 2029 तक गृह मंत्री नहीं रहेंगे। मैंने यह बार-बार कहा है। मोदी भी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे; हम यह भी कह रहे हैं। वे अंदर से यह बात जानते हैं, इसलिए वे निराशा, विफलता और मायूसी से जूझ रहे हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'झोला उठाने का वक्त आ गया': महंगाई के आंकड़ों को लेकर सरकार पर हमलवार कांग्रेस, आईएमएफ रिपोर्ट पर क्या कहा?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए (जिसमें उन्होंने कहा था कि वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) का विपक्ष द्वारा विरोध करना अवैध घुसपैठियों को बचाने की कोशिश है) राउत ने पूछा कि क्या असली भारतीय नागरिक, जिनके नाम हटा दिए गए थे, उन्हें भी घुसपैठिया माना जा रहा है। राउत ने कहा, 'क्या मैं घुसपैठिया हूं? पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी (जिनका नाम हटा दिया गया था) क्या वे घुसपैठिया हैं? कई सैनिकों, पूर्व सैनिकों और अधिकारियों के नाम हटा दिए गए, क्या वे घुसपैठिए हैं? अमित शाह को इसका जवाब देना चाहिए।'
विज्ञापन


अमित शाह पर क्या बोले संजय राउत?
गृह मंत्री की बातों पर सीधा कटाक्ष करते हुए राउत ने कहा, 'अमित शाह के लिए 'घुसपैठिये' की परिभाषा बस इतनी है- जो कोई भी भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देता, वह घुसपैठिया है।' 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सीसीटीवी कैमरों और चुनाव आयुक्तों को दी गई कानूनी सुरक्षा के नियमों के बारे में पूछने पर राउत ने आरोप लगाया कि ये कदम भ्रष्ट तौर-तरीकों को बचाने के लिए उठाए गए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह चुनाव आयुक्त के लिए सुरक्षा नहीं है; यह उन माफियाओं को दी जा रही सुरक्षा है जो भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोटालों में मदद करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका: न्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस पर फूटा बांग्लदेशी प्रवासियों का गुस्सा; बोले- आतंकवादी हो, क्यों आए हो?

अमित शाह ने क्या दावा किया था?
राउत की यह टिप्पणी शाह के मंगलवार के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं को करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2029 के लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस देश के लोगों को एसआईआर की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की आपकी चाल पूरी तरह समझ आ गई है और वे अब आपकी चालों में नहीं फंसेंगे। मैं राहुल और उनके साथियों से यह भी कहना चाहता हूं कि वे 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें। एनडीए 2029 के आम चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने जा रही है और कांग्रेस एक और हार की ओर बढ़ रही है, जो उसकी लगातार चौथी हार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें