फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी पर मिल रही सलाह पर सानिया बोलीं- गर्भवती होने का मतलब कोई बीमारी नहीं है

Sat, 13 Oct 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सानिया मिर्जा
विज्ञापन

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बनने वाली है। वह अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर उनकी कभी बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराते हुए, तो कभी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इस बार सानिया ने प्रेग्नेंसी पर मिल रही अजीबोगरीब सलाह को लेकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। 

विज्ञापन


सानिया ने ट्वीट कर लिखा, 'लोगों के लिए सलाह के शब्द (विशेष रूप से ज्यादातर पुरुषों को लगता है) जो सोचते हैं कि गर्भवती होने का मतलब है कि आपको 9 महीने के लिए हाइबरनेशन में जाना है, घर पर बैठना है और किसी कारण से इस हालत में शर्मिंदा होना चाहिए.. तो जब महिलाएं गर्भवती हों तो उन्हें कोई बीमारी नहीं है या न छूने योग्य बनती हैं-
 

 

Trending Videos
विज्ञापन

बेबी शावर में पहनी ड्रेस को लेकर हुई थीं ट्रोल

उल्लेखनीय है कि इस बार सानिया मिर्जा अपने बेबी शावर की ड्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया में आने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। दरअसल, यह सानिया मिर्जा का दूसरा बेबी शावर का फंक्शन था। इस बार सानिया का बेबी शावर उनके पति शोएब मलिक के साथ था। इन तस्वीरों में वह गर्भवस्था के दौरान शरीर में आए बदलावों के चलते काफी भारी लग रही हैं। हालांकि सानिया की इन तस्वीरों पर कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की थी। यह बेबी शावर हैदराबाद में हुआ, जिसमें राजस्थानी खाना परोसा गया था। 

आपको बता दें कि सानिया अपनी जिंदगी के इन खास पलों का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आए दिन आने वाली तस्वीरें और वीडियो इस बात का सबूत हैं। सानिया ने कई इंटरव्यूज में भी यह बताया है कि वह इस पीरियड को खूब एन्ज्वॉय भी कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें