फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: संगमा ने पेश किया मेघालय में सरकार बनाने का दावा, शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं PM मोदी-शाह

Fri, 03 Mar 2023 12:34 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संगमा ने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन दिया है। हमारे पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है। 
विज्ञापन
कोनराड संगमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) प्रमुख और मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने चुनाव में जीत के अगले ही दिन यानी शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। मीडिया से बातचीत में संगमा ने कहा कि भाजपा ने हमें अपना औपचारिक समर्थन दिया है। भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन दिया है। हमारे पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है। 

विज्ञापन


शपथ समारोह में पहुंच सकते हैं पीएम मोदी-शाह
संगमा ने बताया कि उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, 'हमें सूचित किया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शायद पीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हम पीएमओ से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।' 



NPP है मेघालय की सबसे बड़ी पार्टी
गुरुवार को मेघालय चुनाव के नतीजे आए। इसमें कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सूबे में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। हालांकि, चुनाव 59 सीटों पर ही हुए हैं। एक सीट पर एक प्रत्याशी के निधन के चलते चुनाव रद्द हो गया था। 
विज्ञापन


चुनाव में एनपीपी ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा के खाते में दो, यूडीपी को 11 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली हैं। वाइस ऑफ द पीपल पार्टी के चार उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। पीडीएफ, एचएसपीडीपी को दो-दो सीटों पर जीत मिली है। दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है।  

जनादेश के साथ आने वाली जिम्मेदारियों से अवगत हैं: मुकुल संगमा
मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता मुकुल संगमा ने राज्य में विपक्षी दलों के गठबंधन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि भाजपा और एनपीपी को छोड़कर सभी दल यहां थे। उन्होंने कहा कि सभी दल हम पर जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील हैं। हम जनादेश के साथ आने वाली अपनी जिम्मेदारियों से अवगत हैं।

उन्होंने कहा, कुछ चीजों पर आगे चर्चा की जाएगी और जब हम अपना दावा पेश करेंगे तो अन्य घटनाएं सामने आएंगी। संख्याओं के बारे में चिंता न करें, हम जानते हैं कि नंबर कैसे हासिल करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें