फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बहाल, रविवार को भारत से होगी रवाना

Sat, 02 Mar 2019 04:41 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के अपनी-अपनी ओर से ट्रेन सेवा बहाल करने पर सहमत होने के बाद समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को दिल्ली से पाकिस्तान के लिये रवाना होगी। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान की ओर से रिहा करने के अगले दिन यह घोषणा की गयी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत से पहली ट्रेन तीन मार्च को चलेगी।

विज्ञापन


 



उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अपनी ओर से ट्रेन सेवा रद्द कर दी थी, जिसके बाद भारत ने भी 28 फरवरी को समझौता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया था।

ट्रेन रविवार को भारत की ओर से चलेगी जबकि पाकिस्तान की ओर से यह सोमवार को वापसी यात्रा के लिये लाहौर से चलेगी। भारत की ओर से ट्रेन दिल्ली से अटारी के लिये और पाकिस्तान की ओर से ट्रेन लाहौर से वाघा तक चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें