फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता ब्लास्टः NIA ने 13 पाकिस्तानी गवाहों को भेजा समन

Thu, 08 Jun 2017 06:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईए की विशेष अदालत ने 2007 के समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले में 13 पाकिस्तानी गवाहों को समन जारी किया था। हाल ही में भारत ने ये समन पाकिस्तान को सौंप दिए। इस विस्फोट में 68 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


एनआईए के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि हरियाणा के पंचकूला में स्थित ट्रॉयल कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन को हाल ही में राजनयिक चैनल के माध्यम से पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया।

हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इससे पहले ये पाकिस्तानी नागरिक पंचकूला की अदालत में पेश हुए थे या नहीं। वहीं उनकी पहचान भी उजागर नहीं हो पाई है। इससे पहले अदालत ने 17 मार्च को समन जारी करते हुए उन्हें 4 जुलाई को अदालत में पेश होने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें